फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पत्नी से अलग रहने के लिए युवक ने रची थी ये साजिश, जब मिला तो हुए चौंकाने वाले खुलासे

Tue, 08 Sep 2020 01:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
husband wife
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक को पुलिस ने बरामद किया। उसके मिलने से पहले उसकी बाइक, कपड़ा, मोबाइल और छोटी डायरी आदि मिली थी। जिसके बाद छानबीन में जुटी पुलिस ने सोमवार को लापता हुए युवक को बरही जंगल से बरामद किया।

विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के बगहिया पुरवा गांव निवासी सधकू ने थाने में तहरीर देकर अपने पुत्र राममूरत(35) के लापता होने के संबंध में अपनी बहु व उसके मायके वालों पर संदेह व्यक्त किया था। चार सितंबर को धुरिया नहर के सैफन के पास राममूरत की बाइक, फटा हुआ गमछा, पर्स, मोबाइल व छोटी डायरी व थोड़ी दूर फटी हुई शर्ट व जूता मिला था।


पुलिस मुकदमा दर्ज कर पड़ताल में जुट गई। पुलिस को छानबीन में पता चला कि राममूरत ने पत्नी व ससुराल वालों को फंसाने के लिए स्वयं को गायब करने की साजिश रची थी। अहरौरा पुलिस ने सर्विलांस टीम के सहयोग से राममूरत को बरही जंगल से बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राममूरत ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी से ऊब गया था। उससे अलग रहना चाहता था, इसलिए साजिश रचकर खुद को गायब किया था। ताकि इसमें पत्नी और उसके मायके वाले फंस जाएं।

इसमें मेरे बहनोई बैजनाथ पाल पुत्र लालमनी निवासी धौहा थाना चुनार, रिश्तेदार राजू पाल पुत्र सुरेश पाल थाना चुनार मिर्जापुर व छोटई पाल पुत्र झगडू निवासी निकरिका थाना मड़िहान भी साजिश में शामिल है। पुलिस ने साजिश में साथ देने वाले तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें