फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की भैंस लेकर जा रही पिकअप पलटी, दो पशु तस्कर की मौत

Tue, 16 Jan 2018 08:08 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
चौकीदार के बेटे के पीछा करने पर वाहन हुआ बेकाबू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
रात में भैंस चोरी करके पिकअप से भाग रहे चोरों को ग्रामीणों ने पीछा करना शुरू कर दिया। भागने के चक्कर में पिकअप बेकाबू होकर होकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार दो पशु तस्कर की मौत हो गई। घटना मऊ जिले के घोसी-नदवासराय मार्ग पर चक बब्बन मिर्जा जमालपुर गांव के पास घटी। मृतक आजमगढ़ निवासी बताए जा रहे हैं।

पिकअप पर तीन भैसें लदी थीं। पशु तस्कर दो अलग-अलग क्षेत्रों से दो भैंसें चुरा कर भाग रहे थे। दुर्घटना के बाद वाहन में सवार दो पशु तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। चक बब्बन गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद चौकीदार हैं। मंगलवार की रात में कुछ पशु तस्कर उनके घर के बाहर से भैंस लेकर भागने लगे। चोर भैंस को कुछ दूरी पर खड़ी पिकअप पर लाद रहे थे। इस दौरान आहट मिलने पर चंद्रिका की नींद खुल गई।
विज्ञापन


उसने शोर मचाया तो चोर पिकअप से भागने लगे। उधर, चौकीदार का पुत्र शोरशराबा सुनकर चोरों का पीछा करने लगा। युवक को धक्का देकर हटाने के चक्कर में पिकअप चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे पिकअप बेकाबू होकर सड़क से नीचे जाकर पलट गई। इसमें वाहन के नीचे दबने से दो तस्कर की मौत हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। दो पशु तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया।  पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अरशद जमाल सिद्दिकी का कहना है कि भैंस तस्करों का एक गिरोह है, जो मौका देखकर कीमती भैंसों को चुराकर वाहनों में लाद लेते हैं और उन्हें ले जाकर बेच देते हैं।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस  चोरी के विषय में पूछताछ में लगी है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप में चोरी की तीन भैंसें लदी थीं। एक भैंस को चोरों ने आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव से चुराया था। दूसरी भैंस को घोसी कोतवाली क्षेत्र के ही जिले के बार्डर के एक गांव से चुराया था। तीसरी भैंस चकबब्बन गांव निवासी चौकीदार चन्द्रिका की चोरों ने चुराकर पिकअप पर लाद लिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें