फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा: वैशाख पूर्णिमा पर ही हुआ बुद्ध का जन्म, महापरिनिर्वाण और ज्ञान प्राप्ति भी; हुए विभिन्न आयोजन

Fri, 24 May 2024 12:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बुद्ध पूर्णिमा पर शहर भर में विभिन्न आयोजन हुए। सारनाथ में मेले जैसा माहौल रहा। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बुद्ध से जुड़े आकर्षक चित्रों की प्रदर्शन की गई।
विज्ञापन
बुद्ध पुर्णिमा पर सारनाथ स्थित मंदिर में सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा पर गुरुवार को शास्त्री स्मृति भवन संग्रहालय में विविध आयोजन हुए। क्षेत्रीय पुरातत्व इकाई वाराणसी की ओर से यहां भगवान बुद्ध से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में लुंबिनी, कपिलवस्तु, बोधगया, सारनाथ, कुशीनगर, वैशाली, राजगीर, श्रावस्ती, कौशांबी, सांची आदि के चित्रों को प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन


इस मौके पर स्त्री विमर्श और गौतम बुद्ध विषय पर आयोजित व्याख्यान में डॉ. अर्चना शर्मा ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा, बौद्ध धर्म की अत्यंत पवित्र तिथि मानी जाती है। बौद्ध परंपरा के अनुसार वैशाख पूर्णिमा पर ही बुद्ध का जन्म हुआ, उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और इसी दिन उनका महापरिनिर्वाण भी हुआ। 

उन्होंने कहा कि बौद्ध संघ में नारी शक्ति की महत्वपूर्ण उपस्थिति थी। प्रारंभ में गौतम बुद्ध बौद्ध संघ में महिलाओं के प्रवेश पक्ष में नहीं थे लेकिन कालांतर में उन्होंने कुछ शर्तों के साथ महिलाओं को संघ में प्रवेश की अनुमति दी। इस दौरान डाॅ. राजेश कुमार गौतम, अदिति गुलाटी, डाॅ. सुभाष चंद्र यादव, डाॅ. सुजीत कुमार चौबे, डाॅ. स्वतंत्र कुमार सिंह, डाॅ. हरेंद्र नारायण सिंह, शरद उपाध्याय उपस्थित थे। यह प्रदर्शनी 30 मई तक लोगों के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन


बरेका में भगवान बुद्ध पर लगी प्रदर्शनी
बनारस रेल इंजन कारखाना में बुद्ध पूर्णिमा उल्लास के साथ मनाई गई। बुद्ध पूर्णिमा आयोजन समिति और बरेका कर्मचारी परिषद की ओर से सूर्य सरोवर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यहां भगवान बुद्ध पर प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कहा कि भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्ति और महापरिनिर्वाण इसी तिथि को हुआ था। इस दौरान भंडारा में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। 

इस मौके पर बरेका के मुख्य विद्युत इंजीनियर निरीक्षण एमके सिंह, उपमुख्य कार्मिक अधिकारी श्याम बाबू, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर मनोज यादव, डॉ. मिन्हाज अहमद, राजकुमार गुप्ता, राजेश कुमार आदि रहे। 

पर्यटकों को पिलाया ठंडा पानी, बताई सारनाथ की खासियत
बुद्ध पूर्णिमा पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, सारनाथ टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन, टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन एवं इंक्रेडिबल टूरिस्ट फैसिलिटेटर्स एसोसिएशन की ओर से सारनाथ में आए पर्यटकों को जलपान कराया गया। पदाधिकारियों व सदस्यों ने उन्हें गुड़, शीतल पेयजल व शरबत पिलाया। उनका स्वागत कर सारनाथ की विशेषताओं के बारे से विस्तार से बताया। इस मौके पर अशोक वर्मा, राजेंद्र पांडेय, विक्रम मेहरोत्रा, जैनेंद्र कुमार राय, संजय सिंह, सुजीत सिंह पटेल आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें