फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बोलीं मायावती, शब्बीरपुर में मेरी हत्या की रची गई थी साजिश

Wed, 25 Oct 2017 10:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आजमगढ़ में मंगलवार को बसपा मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने केंद्र और सूबे की योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। रानी की सराय स्थित शंकरपुर चेकपोस्ट पर आयोजित रैली में मायावती ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार आरएसएस की पूंजीवादी, जातिवादी हिंदुत्ववादी और सांप्रदायिक सोच के तहत दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों का शोषण कर रही है।
विज्ञापन


इसी के तहत हैदराबाद में बेमुलाकांड, गुजरात में उमाकांड और यूपी के सहारनपुर में शब्बीरपुर कांड कराया गया। शब्बीरपुर में साजिश के तहत मेरी हत्या कराने की साजिश रची गई थी। मैं इस कांड के विरोध में जाती तो दंगे का रूप दे कर मेरी हत्या करा दी जाती, जो विफल हो गई।

बीजेपी इसका फायदा नहीं ले पाई और निकाय चुनाव को टाल दिया गया। केंद्र सरकार सीबीआई, आयकर विभाग जैसे सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर बसपा को खत्म करना चाहती है। मायावती ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने भारतीय अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन


कई लोगों की रोजी-रोटी छिन चुकी है। कई बेरोजगार हो चुके हैं। गरीबी और महंगाई में इजाफा हुआ है। इसका खुद उनकी पार्टी में ही विरोध हो रहा है। गोरक्षा और आस्था के नाम पर हिंसा फैलाई जा रही है।

धर्म और संस्कृति के नाम पर भय का माहौल बनाया जा रहा है। मुस्लिम को छोड़िये अब हिंदू भी गाय रखने से कतराने लगे हैं। क्योंकि उसे लेकर वो कहीं जा नहीं सकते हैं। 

... तो करूंगी धर्म परिवर्तन

mayawati - फोटो : अमर उजाला
केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर वार करते हुए बसपा सुप्रीमों ने यहां तक कहा कि दलितों, आदिवासियों धर्म परिवर्तन करने वाले लोगों और अति पिछड़ों के प्रति भाजपा ने अपनी सोच नहीं बदली, उत्पीड़न बंद नहीं किया तो वो अपने समर्थकों और अनुयायियों के साथ धर्म परिवर्तन कर बौद्ध धर्म अपना लेंगी। अभी उन्हें मौके दे रही हैं कि सुधर जाएं।

मंडल कमीशन भाजपा की देन
मायावती ने मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू कराने का श्रेय लेते हुए कहा कि बीएसपी के तीन सांसदों के समर्थन की एवज में वीपी सिंह ने उनकी दो शर्तें मानी थी। एक बाबा साहेब को भारत रत्न और मंडल कमीशन को लागू किया था।  

मायावती ने कहा कि मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने पर बीजेपी ने विरोध किया था। मायावती ने आरएसएस और भाजपा को को आरक्षण विरोधी बताया।

योगी पर कसा तंज- विकास नहीं पूजा-पाठ की फिक्र

mayawati - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने एक बार फिर से अलग पूर्वांचल राज्य की वकालत की। कहा कि उन्होंने इसे विधानसभा में  पास कर केंद्र को भेजा था। उन्होंने कहा कि योगी पूर्वांचल के होने के बावजूद इसका विकास नहीं कर रहे हैं। योगी को पूजा पाठ से फुरसत नहीं तो विकास क्या करेंगे।

बसपा प्रमुख ने आगे कहा कि डा. अम्बेडकर को संसद में नहीं बोलने दिया तो उन्होंने कानून मंत्री का पद छोड़ दिया था और उसी तरह मुझे भी शब्बीरपुर प्रकरण में दलित उत्पीड़न पर नहीं बोलने दिया, इस लिए मैंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया। बात रखने के लिए जनता के बीच आ गई।

डेढ़ घंटे के  भाषण में मायावती ने कांग्रेस और भाजपा सरकार को तो निशाने पर रखा, लेकिन सपा (अखिलेश यादव) के खिलाफ मायावती ने एक भी शब्द नहीं कहा। मायावती ने निकाय चुनाव में ही भाजपा को शिकस्त देकर लोकसभा की रिहर्सल करने की बात कही। साथ ही उन्होंने मोदी सरकार पर विपक्ष मुक्त भारत करने की साजिश का आरोप लगाया।
विज्ञापन

... तो लोकसभा चुनाव से पहले बन सकता है मंदिर

mayawati - फोटो : अमर उजाला
मायावती ने कार्यकर्ताओं को सचेत किया कि केंद्र में तीन साल की सत्ता होने के भी उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया। आपको एक बार फिर लोकसभा चुनाव से बीजेपी अयोध्यमा में राम मंदिर बनाना शुरू कराके बरगला सकती है।

दाऊट से सेटिंग करके उसे भारत लाया जा सकता है। सर्जिकल स्ट्राइक के नाम पर गुमराह किया जा जा सकता है। इससे देश की बेरोजगारी दूर होने वाली नहीं है। इसलिए इससे सावधान रहे और निकाय और लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर जवाब दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें