अब लोग उम्मीद भरी निगाहों से बसपा मुखिया मायावती की तरफ देख रहे है। बसपा सर्वसमाज को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। राजभर समाज को यदि किसी ने सबसे अधिक मान-सम्मान दिया है तो वह बसपा है। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ बसपा नेता अंबिका चौधरी ने कहा कि आमजन 2022 में बसपा मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।
उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पूर्व फेफना चौराहा पर बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया।