फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता केके सचान कांग्रेस में शामिल, जौनपुर से बने थे विधायक

Thu, 31 Jan 2019 09:51 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
केके सचान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नेता केके सचान बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रणव झा ने पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कहा कि हाल के समय के घटनाक्रम और सचान साहब का आना इस बात पर मुहर है कि कांग्रेस अपनी विपक्ष की भूमिका मजबूती से निभा रही है और लोग कांग्रेस से जुड़ना चाह रहे हैं हैं। 
विज्ञापन


सचान बसपा के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। वह जौनपुर से विधायक भी रहे हैं। 2007 में जौनपुर से विधायक बने थे। 

केके सचान ने कहा कि कांग्रेस ने तीन राज्यों में किसानों को राहत दी है, इसी से प्रभावित होकर मैं पार्टी ज्वाइन कर रहा हूं। राहुल गांधी के साथ मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी में आया हूं। मंगलवार को राहुल का एसएमएस आया था कि आप पार्टी ज्वाइन करें। बसपा में गरीबों के लिए कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें