फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: योजनाओं पर काम न करने पर नपे प्रधानाध्यापक, बीएसए ने किया निलंबित, दो शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 17 Dec 2020 05:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
teacher demo pic
विज्ञापन

मऊ जिले में शासन से शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जारी योजना पर काम न करने वाले प्रधानाध्यापक को एबीएसए द्वारा दिए गए रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने निलंबित कर दिया। इसके साथ दो शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश जारी किया।

विज्ञापन

निलंबित प्रधानाध्यापक हरेंद्र राम प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा पर तैनात है। एबीएसए राजेश कुमार त्रिपाठी ने बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय विशुनपुरा सहित अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। जांच में प्राधानाध्यापक विशुनपुरा हरेंद्र राम स्कूल से नदारद मिले।


इसके अलावा शासन से जारी गाइड लाइन पर विद्यालय पर कोई कार्य नहीं हुआ था। यहां तक की धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी विद्यालय भवन की रंगाई पुताई तक नहीं की गई थी। इस पर एबीएसए राजेश त्रिपाठी ने बीएसए को जांच आख्या प्रस्तुत की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसमें प्रधानाध्यापक की लापरवाहियों को उल्लेखित करने के साथ उनके निलंबन की संस्तुति की थी। इस आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को निलंबित किया। साथ ही उन्हें खरगा प्राथमिक विद्यालय से अटैच कर दिया।

इस दौरान प्राथमिक विद्यालय थलईपुर की प्रधानाध्यापिका नीता सिंह और प्राथमिक विद्यालय नेवरियाडीह के प्रधानाध्यापक संजय कुमार का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया। जांच में दोनों विद्यालयों में कमियां मिली थी। इसके चलते सभी का वेतन रोकने का आदेश दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें