फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए से मांगा आय और व्यय का ब्योरा

Thu, 16 Jun 2016 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मोनिका एस गर्ग
विज्ञापन
विकास एवं निर्माण कार्यों का जायजा लेने बुधवार को जिले की नोडल अधिकारी खादी एवं महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग ने बीएसए कार्यालय, तहसील और मंडुवाडीह स्थित गुड़िया संस्था का निरीक्षण किया। बीएसए से आय व्यय का ब्योरा मांगा। शिक्षा गृह कार्यक्रम और सर्व शिक्षा अभियान के तहत चलने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। 
विज्ञापन


तहसील दिवस पर आने वाली शिकायतों और उसके निस्तारण की प्रगति पर डीएम से पूछा और उनकी तारीफ की। साथ ही कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाले कार्यक्रम में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इसकी मानीटरिंग हो रही है। संबंधित विभागों को भी समय से काम पूरा कराने के लिए निर्देश देने को कहा। इसके बाद प्रमुख सचिव मंडुवाडीह स्थित गुड़िया संस्था के बच्चों से मुलाकात की। उनकी पढ़ाई के अलावा सरकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा। 

वहां से लौटकर सर्किट हाउस में अधिकारियाें संग बैठक कर गुरुवार की रणनीति तैयार की। प्रभारी सीडीओ हुबलाल ने बताया कि गुरुवार को प्रमुख सचिव महिला पालिटेक्निक और बाबतपुर कपसेठी मार्ग का निरीक्षण करेंगी। इसके अलावा बड़ागांव में पंचायत भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें