फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Crime News: धारदार हथियार से युवक की नृशंस हत्या, बरातियों पर ईंट फेंकने को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 06 Jun 2022 12:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में बीती रात संदीप सोनकर (22) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बरातियों पर ईंट फेंकने को लेकर हुए विवाद को वारदात का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
संदीप सोनकर (22) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में बीती रात संदीप सोनकर (22) की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। बरातियों पर ईंट फेंकने को लेकर हुए विवाद को वारदात का कारण बताया जा रहा है। संदीप की भाई की तहरीर पर शिवपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संदीप के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


शिवपुर थानाक्षेत्र के कादीपुर गांव में बीती रात राजेश पटेल की पुत्री की शादी थी। शादी समारोह में सैंकड़ों लोग शामिल हुए। द्वारपूजा के लिए जब बरात डीजे पर नाचते-गाते निकली तो किसी ने बरातियों पर ईंट फेंक दिया जो पिसौर निवासी किशन गुप्ता पुत्र अजय कुमार गुप्ता को जा लगी। जिसपर किशन गुप्ता ने सड़क किनारे खड़े संदीप सोनकर को पकड़ा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

मौके पर मौजूद घरातियों और बरातियों  ने बीचबचाव कर दोनों को अलग कर मामला शांत कराया। इसके बाद रात करीब एक बजे संदीप अपने साथियों आकाश गुप्ता, सूर्यप्रकाश कनौजिया, संदीप गुप्ता को लेकर  किशन गुप्ता के घर जा धमका। घर के दरवाजे पर खड़े होकर गालीगलौज करने लगा। आरोप है कि किशन अपने घर से धारदार हथियार लेकर बाहर निकला और संदीप पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके से दोस्त हो गए फरार

पेट में कई बार वार किया गया, जिससे संदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, उसके साथी मौके से फरार हो गए और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को जानकारी दी। इधर, अस्पताल में चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संदीप आठ भाइयों में सातवें नंबर पर था। वह स्टेशन पर पानी और मछली बेचने का काम करता था। उसके भाई बबलु सोनकर पुत्र बच्चेलाल सोनकर ने शिवपुर पुलिस को लिखित धारदार हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। शिवपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें