फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल में डॉक्टर के कमरे के बाहर पकड़ा गया दलाल, प्राक्टोरियल बोर्ड ने दी चेतावनी

Wed, 14 May 2025 01:02 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

बीएचयू की चिकित्सा व्यवस्था में सेंधमारी करने वाला दलाल डॉक्टर के कमरे के बाहर से पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार ईएनटी डिपार्टमेंट एचओडी कमरे के बाहर नोंकझोंक हुई और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। डिप्टी चीफ प्रॉक्टर बोले-अस्पताल कैंपस में अभियान चलेगा और सीसी कैमरे से भी निगरानी होगी।
 
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू अस्पताल के ईएनटी डिपार्टमेंट में मंगलवार को सुबह जमकर हंगामा हुआ। यहां एचओडी के कमरे के बाहर खड़े एक दलाल को प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने पकड़ लिया। पहले वह खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताकर नोंकझोंक करने लगा। उसके कर्मचारी न होने का पता लगने के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी उसे वहां से प्रॉक्टर ऑफिस ले गए। यहां चेतावनी देकर उसे छोड़ा दिया गया।

विज्ञापन


बीएचयू ईएनटी डिपार्टमेंट में भूतल पर ओपीडी चलती है जबकि पहले तल पर डॉक्टरों के चेंबर्स हैं। यहां हर दिन की तरह मंगलवार को भी दूर दराज से आने वाले मरीज विभाग के भूतल पर चलने वाली ओपीडी में पर्चा जमाकर डॉक्टर को दिखाने के लिए खड़े थे।

इसी बीच किसी ने एचओडी के कमरे के बाहर एक बाहरी युवक के खड़े होकर मरीजों को डॉक्टर के कमरे में भेजने के साथ ही उसको बाहर आने पर दवा लेने के बारे में बताने की जानकारी प्रॉक्टोरियल बोर्ड को दी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों ने युवक से पूछताछ की तो उसने पहले बीएचयू कर्मचारी बताया।
विज्ञापन


आईएमएस बीएचयू के डिप्टी चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि ईएनटी डिपार्टमेंट में एचओडी के कमरे के बाहर ही एक बाहरी युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ा। डॉ. संतोष ने बताया कि दुबारा ईएनटी डिपार्टमेंट के साथ ही अस्पताल परिसर में दिखाई न देने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन


बताया कि अस्पताल में घूमने वाले दलालों को चिन्हित करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसमें सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें