फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बंद मकान का ताला तोड़, आभूषण, नकदी पर फेरा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के खाड़पाथर इलाके में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान पर हाथ फेर दिया। चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी समेत अन्य सामान चुरा ले गए। शनिवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करने के बाद घटना का खुलासा करने में जुटी है।
विज्ञापन

मुर्धवा निवासी प्रमोद शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि खाड़पाथर में रहने वाले कृष्ण कुमार चौधरी मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और नगर में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय का संचालन करते हैं। बीते 10 फरवरी से ही वह हरियाणा गए हुए हैं और वह अपने घर की चाभी उन्हें देकर गए है। तीन-चार दिन में एक बार वह घर देख कर चले जाते थे। शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे जब वह घर देखने पहुंचे तो वहां 2 कमरों का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। घर में रखे दीवान और आलमारी का भी लाक तोड़कर उसमें रखे लगभग 18 हजार रुपये और सोने के कई गहने चोरों द्वारा चुरा लिया गया है। इसके अलावा अन्य सामान क्या-क्या चोरी हुआ यह मकान मालिक के आने के बाद ही पता चलेगा। सूचना पाकर पुलिस ने शनिवार को मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उधर बंद मकान में चोरी होने से नगर में हड़कंप मचा हुआ है। पिपरी थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें