फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारसः दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख भड़की दुल्हन, नहीं हुआ निकाह

Fri, 30 Mar 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मिर्जामुराद क्षेत्र की घटना, भदोही बैरंग वापस लौटी बारात
विज्ञापन
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार को आई बारात को बैरंग वापस लौटना पड़ा। अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हे को देख दुल्हन भड़क गई और उसने निकाह करने से इंकार कर दिया। काफी देरी तक मान मनौव्वल का दौर चला लेकिन बात बनते नहीं दिखी तो दूल्हा और बाराती वापस लौट गए। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन


भदोही से मिर्जामुराद क्षेत्र में गुरुवार को दिन में ही बारात आई थी। बारातियों की आवभगत के बाद निकाह की तैयारी शुरू हुई। बताया जाता है कि 21 वर्षीय दुल्हन ने जैसे ही अपने से दोगुनी उम्र के दूल्हे को देखा तो वो नाराज हो गई।

साथ ही, निकाह करने से साफ इंकार कर दिया। दुल्हन की बातें सुनते ही परिवार के लोग, दूल्हा और बाराती सन्न रह गए। दुल्हन का कहना था कि वह अपने से दोगुनी उम्र के साथ किसी भी सूरत में निकाह नहीं करेगी।
विज्ञापन


काफी देर तक दुल्हन को मनाने का दौर चला लेकिन उसका रुख सख्त देख अंतत: परिवार के लोग भी उसी के पक्ष में खड़े नजर आए। इसके बाद बिना किसी विवाद के ही दूल्हा और 50 की संख्या में आए बाराती वापस लौट गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें