10 देशों के मेहमानों की मेजबानी करेगी काशी।
- फोटो : संवाद
Varanasi News: जी-20 के सफल आयोजन के बाद एक बार फिर वारणसी वैश्विक कूटनीति और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रही है। चार और पांच जून को यहां आयोजित होने वाली ब्रिक्स कल्चर समिट की तैयारियां तेज हो गई हैं। समिट में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के साथ मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया और संयुक्त अरब अमीरात सहित 10 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। विदेशी मेहमान चार समूहों में वाराणसी पहुंचेंगे।
समिट की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कमिश्नरी सभागार में मंडलायुक्त एस राजलिंगम और संस्कृति मंत्रालय की निदेशक प्रियंका चंद्र की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आवागमन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने आयोजन स्थल और विदेशी मेहमानों की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी।