सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता, पुत्र और बेटी
- फोटो : अमर उजाला
रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी निवासी प्लास्टिक दाना कारोबारी अविनाश प्रसाद (65) का मार्च से सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को डायलिसिस होता था। अविनाश की बड़ी पुत्री की शादी 21 मई को तय है। मंगलवार को अविनाश अपने बड़े बेटे रतनदीप सोनी व छोटी बेटी ज्योति के साथ बीएचयू अस्पताल डायलिसिस कराने गए थे। डायलिसिस होने के बाद बुधवार अलसुबह तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। बाइक रतनदीप चला रहा था। कोदोपुर स्थित बंधन लॉन के समीप बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद सभी सड़क पर गिरे। चालक सभी को रौंदते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे की मौत का क्या है सच? कोर्ट ने तलब की होटल समेत दो स्थानों की CCTV फुटेज
मृतकोंं के परिजनों में मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
हादसे में पिता अविनाश प्रसाद और पुत्री ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रतनदीप ने फोन कर अपने चाचा राकेश को हादसे की सूचना दी। इधर, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल रतनदीप को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जा रही थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अविनाश मूलरूप से लोहटिया के रहने वाले थे। पिछले लगभग 20 वर्ष से डोमरी में मकान बनाकर परिवार संग रहते थे। अविनाथ को सात पुत्री और दो पुत्र हैं। हादसे में एक पुत्र और पुत्री की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अविनाश प्रसाद की बड़ी बेटी प्रीति की बरात 21 मई को आनी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। घर में मेहमानों का आना जाना था, प्रीति बेहद खुश थी। बुधवार सुबह सड़क हादसे की खबर आते ही मानो सन्नाटा छा गया। पिता अविनाश, बहन ज्योति व भाई रतनदीप की मौत की खबर से प्रीति बेसुध हो गई। वहीं उसकी मां सकते में आ गई। वो बिलखते हुए कह रही थी कि अब केकरा सहारे जियब हो भगवान.. हमरा रजवे कहा लेगइला हो भगवान।
इनकी मार्मिक चीत्कार को सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। इस दौरान परिवार वालों की चीत्कार सुन हर किसी का कलेजा फटा जा रहा था। सबकी आंखें नम दिखीं। रोने के सिवाय किसी के मुंह से कुछ बोल नहीं निकल पा रहा। रिश्तेदार और मित्र घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढ़स बढ़ा रहे हैं लेकिन इस घटना ने गांववालों और रिश्तेदारों को भी गमगीन कर दिया है।