फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: 39 जीटीसी में वीर नारियों को किया गया सम्मानित, एक्स सर्विसमैन रैली में शामिल हुए हजारों सैनिक

Sun, 03 Mar 2024 02:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

छावनी क्षेत्र में आयोजित एक्स सर्विसमैन रैली में वीर नारियों का सम्मान किया गया। रैली में पूर्वांचल के लगभग दो हजार पूर्व सैनिक, उनके आश्रित और 87 वीर नारियां शामिल रहीं।लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने कहा कि यह रैली भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, वीर नारियों की हर समस्याओं के समाधान के लिए है।
विज्ञापन
Ex-Servicemen Rally - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छावनी स्थित 39 जीटीसी परिसर में एक्स सर्विसमैन रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि मध्य भारत क्षेत्र के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल पदम सिंह शेखावत ने किया। उन्होंने कहा कि यह रैली भूतपूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, वीर नारियों (शहीदों की पत्नी) की हर समस्याओं के समाधान के लिए है। ऐसे आयोजनों से सेना अपने जवानों के साथ बनी रहती है। इस मौके पर वीर नारियों का सम्मान किया गया।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल शेखावत ने कहा कि अमूमन सेना के जवान ड्यूटी के दौरान अन्य व्यवस्थाओं से दूर रहते हैं। कम उम्र में रिटायरमेंट के बाद जब वे घर आते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सेना अपने जवानों की सेवा के साथ भी है, सेवा के बाद भी है।

रैली में पूर्वांचल के लगभग दो हजार पूर्व सैनिक, उनके आश्रित और 87 वीर नारियां शामिल रहीं। रैली से पूर्व चिकित्सकीय स्टॉल का निरीक्षण किया। पूर्व सैनिकों को 39 जीटीसी के ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता ने संबोधित किया। सीनियर वेटरन मेजर जनरल अशोक कुमार सिंह (सेवानिवृत्त) भी मौजूद रहे। आभार भूतपूर्व सूबेदार अनवारुद्दीन खान ने जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें