फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र मेल का एसी खराब, मुगलसराय स्टेशन पर यात्रियों का हंगामा

Thu, 24 May 2018 09:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कानपुर में ही खराब हो गया था एसी, इलाहाबाद में भी नहीं हुआ ठीक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही डाउन ब्रह्मपुत्र मेल का एसी एक पखवारे के भीतर दूसरी बार खराब हो गया। नाराज यात्रियों ने गुरुवार दोपहर मुगलसराय स्टेशन में खूब हंगामा किया। इसकी वजह से ट्रेन करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों और अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर यात्रियों को शांत कराया इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।  
विज्ञापन


अपने निर्धारित समय साढ़े 11 बजे की जगह साढ़े तीन घंटे की देरी से गुरुवार को ढाई बजे ब्रह्मपुत्र मेल प्लेटफार्म संख्या दो पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने सीएसजी और स्टेशन मास्टर से ट्रेन के एसी कोच संख्या बी-1, बी-2, बी-3 और बी-4 का एसी न चलने की शिकायत की।

सीएसजी अशोक अनिल और सीआईटी आफताब आलम ने तकनीकी टीम को सूचित किया। यात्रियों ने उप स्टेशन अधीक्षक से भी शिकायत की। बावजूद इसके कोई एसी ठीक करने नहीं पहुंचा। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन


इस बीच सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे नाराज यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और हंगामा करने लगे। इसकी सूचना होते ही पर जीआरपी, आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि कानपुर से ही एसी में खराबी है। इलाहाबाद के बाद तो एसी पूरी तरह बंद हो गया। इस भीषण गर्मी में कोच में बैठना अत्यंत मुश्किल है। ट्रेन धीमी गति से चल रही है।

स्थिति यह है कि मिर्जापुर से मुगलसराय पहुंचने में ट्रेन को ढाई घंटे लग गए। कंट्रोल को सूचना दी गई और ट्वीट कर रेल मंत्रालय को भी सूचित किया गया लेकिन एसी ठीक करने कोई नहीं पहुंचा। इस दौरान ट्रेन में सवार टेक्निशियन पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि ट्रेन रुकने से बैटरी डिस्चार्ज हो गई है। ट्रेन चलेगी तभी एसी चालू हो सकेगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें