मिर्जापुर। संयुक्त ब्राह्मण संगठन की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। सिटी ब्लॉक के गंगाउत स्थित एक मैरिज हाॅल में हुए कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज से जुटे लोगों ने फूलों की होली खेलते हुए दुसरे को होली बधाई दी।
मुख्य अतिथि गंगासागर दुबे ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के हित में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह लोगों को अखिल भरतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद की ओर से सम्मानित किया गया। ब्राह्मण सम्मेलन में मुख्य अतिथि सहित विशिष्ट अतिथि बालेंदुमणि त्रिपाठी ने समाज के एकजुटता पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. सूर्यप्रकाश शुक्ला, इंद्रजीत शुक्ला, शेषमणि चौबे, डाॅ. एसएन पाठक, देवी प्रसाद दुबे, रवि प्रकाश, अनिल शर्मा रहे। संवाद