फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या के आरोप में सात साल बाद शादीशुदा प्रेमी सहित तीन गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 12:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
दो दोस्तों की मदद से गला रेत कर शव को लगाया था ठिकाने - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी की जिद से आजिज आ गया था शादीशुदा युवक, दो दोस्तों की मदद से गला रेत कर शव को लगाया था ठिकाने 
विज्ञापन


वाराणसी के भिखारीपुर हरिजन बस्ती निवासी युवती की गला रेत कर सात साल पहले की गई हत्या का पुलिस ने सात साल पांच माह बाद बुधवार को खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में युवती के प्रेमी रोहनिया के मड़ाव कोइरियान टोला के दिलीप कुमार मौर्या उर्फ दीपू और उसके दोस्त भिखारीपुर पटेल बस्ती के मनोज कुमार पटेल और ककरमत्ता के मोहम्मद सुहैल उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों के पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है। 

पुलिस के अनुसार शादीशुदा दिलीप से उसकी प्रेमिका शादी के लिए बार-बार जिद करती थी। इससे आजिज आकर उसने अपने दो दोस्तों के साथ साजिश रची और मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के पुरजागीर गांव में गला रेत कर हत्या करने के बाद युवती के शव को सड़क किनारे बालू के ढेर में दबा दिया था।
विज्ञापन


एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी 2011 को दिलीप अपनी 27 वर्षीय प्रेमिका को लंका के नेवादा से ऑटो में बैठाकर विंध्याचल मंदिर में दर्शन कराने के बहाने निकला। इसी दौरान मनोज और सुहैल के साथ मिल कर दिलीप ने पुरजागिर गांव में युवती का गला रेत कर हत्या कर दी।

इसके बाद सड़क किनारे शव को बालू के ढेर में दबा कर भाग निकला। युवती के पिता ने उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। वहीं, इस संबंध में चील्ह थाने में कोई मुकदमा भी नहीं दर्ज किया गया। इस बीच नाटी इमली पुलिस चौकी प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह को मुखबिरों से जानकारी हुई कि भिखारीपुर हरिजन बस्ती की युवती और दिलीप एक-दूसरे को प्रेम करते थे। 
विज्ञापन

तत्कालीन थानाध्यक्ष के खिलाफ होगी कार्रवाई



दिलीप छुप कर रहता है लेकिन युवती का कहीं पता नहीं है। इस सूचना पर मिर्जापुर जिले के चील्ह थाने जाकर दरोगा विश्वनाथ ने युवती के शव की फोटो ली और दिलीप का पता लगाना शुरू किया। मुखबिर की मदद से इंस्पेक्टर चेतगंज अजीत मिश्रा और दरोगा विश्वनाथ ने मंगलवार की रात अंधरापुल के समीप दिलीप को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। दिलीप से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर मनोज और सुहैल को गिरफ्तार किया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह स्पष्ट हुआ था कि उसकी गला रेत कर हत्या की गई है। इसके बावजूद तत्कालीन चील्ह थानाध्यक्ष ने इस संबंध में मुकदमा नहीं दर्ज किया। यह बहुत ही बड़ी गलती है।

इसलिए पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर को तत्कालीन चील्ह थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जा रहा है। वहीं, इस गंभीर मामले का खुलासा करने वाले दरोगा विश्वनाथ प्रताप सिंह को एसएसपी सहित अन्य उच्चाधिकारी सम्मानित करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें