फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली के मद्देनजर कर रहा था राइफल की सफाई, गोली चलने से हो गई मौत

Sat, 07 Oct 2017 02:09 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
मृतक विकास यादव और रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घर पर लाइसेंसी राइफल साफ करते समय अचानक गोली चल जाने से 10वीं के छात्रा की मौत हो गई। घटना यूपी के जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र की है। हादसा बाहरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। पुलिस ने राइफल को जब्त कर लिया है। इस घटना से घर में कोहराम मच गया।  
विज्ञापन


महराजगंज थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव निवासी लालप्रताप यादव का बड़ा बेटा विकास यादव (15) एमएच स्कूल घुसदुरी में 10वीं का छात्र था।  शुक्रवार की सुबह सात बजे दीपावली के मद्देनजर वह घर की सफाई कर रहा था।

इसी दौरान वह राइफल को भी साफ करने लगा तभी अचानक गोली चल गई जो विकास के सीने को भेदती हुई निकल गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। घरवाले विकास को लेकर अस्पताल भागे पर उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी होने पर महराजगंज थानाध्यक्ष सनवर अली मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद राइफल को कब्जे में ले लिया। राइफल का लाइसेंस विकास की चाची रेखा देवी पत्नी जयप्रताप यादव के नाम है। विकास के चाचा जयप्रताप आरपीएफ में सिपाही हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें