फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पड़ी भारी, सबमर्सिबल के गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत

Tue, 23 Oct 2018 08:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना से कोहराम मच गया। अहरौला थाना क्षेत्र के पुरामया पांडेय गांव में सबमर्सिबल के गड्ढे में गिरने से चार वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक का शव पानी के ऊपर तैरती दिखने पर लोगों को जानकारी हुई।  घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गांव निवासी नितीश पांडेय अपने नए मकान का निर्माण करवा रहे हैं। भवन निर्माण के साथ-साथ ही पेयजल की व्यवस्था के लिए सबमर्सिबल लगवा रहे थे।
विज्ञापन


इसके लिए रविवार को घर के बगल में करीब छह फीट से अधिक गहरा गड्ढा खोदा गया। सोमवार को उस गड्ढे में पानी भरवाकर छोड़ दिया गया। मंगलवार को इस गड्ढे में पंप आदि लगवाया जाता। उससे पहले ही मंगलवार की सुबह नितीश का चार वर्षीय बेटा प्रशांत पांडेय खेलते हुए घर से बाहर निकला। वह खेलते-खेलते वह सबमर्सिबल के गड्ढे के पास पहुंचकर भीतर झांकने लगा।

इस दौरान वह गड्ढे में गिरा और गहरे पानी में डूबकर मर गया। परिवार के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। न ही किसी ने खोजबीन ही किया। सुबह करीब आठ बजे प्रशांत की लाश पानी में उतराई हुई दिखी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग प्रशांत की लाश को पानी से बाहर निकालकर स्थानीय डॉक्टर के यहां भर्ती कराया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। वह दो भाईयों में बड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें