फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने पहले प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद को किया घायल

Sun, 01 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
घायल युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रेमिका ने बात करना बंद कर दिया। इस बात से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। बाद में खुद को भी घायल कर लिया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना यूपी के आजमगढ़ जिले की है।
विज्ञापन


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का पड़ोसी युवक से चार वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले दोनों के घर आसपास थे, कुछ दिन पूर्व युवक का मकान वहां से करीब पांच सौ मीटर दूर बन गया है।

उधर, युवती के घरवालों को प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उस पर पहरा लगा दिया गया। बाद में युवती भी युवक से कतराने लगी। शनिवार की भोर में युवती अपनी मां के साथ खेत की ओर जा रही थी कि प्रेमी युवक अचानक वहां पहुंच गया और मां के सामने ही युवती के पेट में चाकू से कई वार कर दिए।
विज्ञापन


इसके बाद उसने स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। दोनों को पहले मुबारकपुर सीएचसी फिर वहां से जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल दोनों का शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, दोनों की हालत गंभीर है।

सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि दोनों में काफी दिनों से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उनके घर वाले शादी के लिए राजी भी थे, लेकिन लड़की की मां तैयार नहीं थी। घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें