फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिगरा एनसीओई की मुक्केबाजी की सीटें फुल, 38 खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
लोढ़ान में टेबल टेनिस का अभ्यास करते खिलाड़ी।
विज्ञापन
सिगरा एनसीओई में चार खेलों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सबसे पहले मुक्केबाजी की सभी सीटें फुल हो गई है। सिगरा एनसीओई में कुश्ती, तलवारबाजी, निशानेबाजी और मुक्केबाजी के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण किया जाएगा। यहां मुक्केबाजी के 40 सीटों में से 38 पर खिलाड़ियों का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण की 21 सदस्यीय टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी ने किया।
विज्ञापन

उपनिदेशक एनसीओई सुभांशु द्विवेदी ने बताया कि कुश्ती तलवारबाजी और निशानेबाजी में खिलाड़ियों का प्रवेश तीन दिवसीय चयन ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर जबकि मुक्केबाजी के 38 खिलाड़ियों का चयन दिल्ली से हुआ। मुक्केबाजी में कुल 40 सीटें हैं फिलहाल इसमें सिर्फ दो सीटें खाली हैं। यह भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा सिगरा स्टेडियम में नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के पहले बैच का संचालन किया जा रहा है।मुक्केबाजी के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रदर्शन और उनके पदकों के आधार पर किया गया है। साई की 21 सदस्यीय टैलेंट आइडेंटिफिकेशन कमेटी राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम प्रदर्शन कर चुके खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर चयनित करने का काम करती है। मुक्केबाजी के 38 खिलाड़ियों में से 37 खिलाड़ियों ने प्रवेश ले लिया है। इसमें 20 पुरुष और 17 महिला शामिल हैं। कुल 40 सीटों में 20 महिला और 20 पुरुष खिलाड़ियों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें