वाराणसी। बच्चियों के आपत्तिजनक वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करने के आरोपी सरताज अहमद उर्फ राजू को चौक पुलिस ने बुधवार को मिन्ने खां मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया। फेसबुक पर गर्ल्स ग्रुप ओनली समूह बनाकर बच्चियों के अश्लील वीडियो साझा किए गए। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मिन्ने खां मस्जिद की गली हड़हा सराय का निवासी है। फेसबुक के मैसेंजर पर गर्ल्स ग्रुप ओनली में 13-14 साल की बालिकाओं की वीडियो और अन्य व्यक्तियों के पोर्नोग्राफी वीडियो साझा किए गए। इस मामले में सरताज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। ब्यूरो