फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VDA Master Plan: वाराणसी में कैंट-लंका के बीच रथयात्रा पर बॉटल नेक सड़क होगी 18 मीटर चौड़ी, ये है पूरा प्लान

Fri, 27 Sep 2024 11:35 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में रथयात्रा से कमच्छा भेलूपुर पावर हाउस तक की सड़क का चौड़ीकरण होगा। यह निर्णय वीडीए की महायोजना के अनुसार हुआ। 
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट-लंका मार्ग के बॉटल नेक (संकरी जगह) को 18 मीटर चौड़ा करने की तैयारी चल रही है। वीडीए महायोजना के अनुसार इस मार्ग के संकरे हिस्से रथयात्रा से कमच्छा भेलूपुर पावर हाउस तक की 12 मीटर चौड़ाई को बढ़ाया जाएगा। गुरुवार को वीडीए सभागार में हुई बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने निर्णय लिया है।

विज्ञापन


बैठक में बीएचयू शिक्षा संकाय और अन्य विभागों से चर्चा करने के बाद यह तय हुआ कि सड़क चौड़ीकरण कर यातायात को बेहतर किया जाएगा। सड़क चौड़ीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आगे की कार्यवाही पूरी करने की हिदायत दी गई। इसी जगह पर जाम भी लगता है। इसके चक्कर में कई बार लोगों को घूमकर दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है।

वीडीए महायोजना के अनुसार इस सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाया गया है। इस मार्ग पर बीएचयू का शिक्षा संकाय, सीएचएच बॉयज स्कूल और भेलूपुर पावर हाउस हैं। इन सभी से बातचीत कर चहारदीवारी को पीछे करने पर सहमति जताई गई। इसके लिए संपत्तियों के आकलन और ड्राइंग डिजाइन का काम फाइनल करने के बाद सड़क को चौड़ा किया जाएगा। 
विज्ञापन


इसके चौड़ीकरण से कैंट से लंका जाने वालों की राह आसान हो जाएगी। जल्द ही यहां से अतिक्रमण हटवाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बैठक में सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, नगर नियोजक प्रभात कुमार, अधीक्षण अभियंता अजय पवार, शिवाजी मिश्रा, जयदीप भगत, विजय पटेल मौजूद रहे।

विज्ञापन

बॉटल नेक के कारण रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग तिराहे की ओर भेजे जा रहे वाहन

दरअसल इसी बॉटल नेक के कारण कैंट से लंका जाने वाले वाहनों को रथयात्रा चौराहे से गुरुबाग तिराहे की ओर भेजा जा रहा है। ये वाहन गुरुद्वारे से कमच्छा तिराहा होकर भेलूपुर पावर हाउस की ओर जाते हैं। यहां से भेलूपुर जलकल होते हुए विजया तिराहा और फिर रवींद्रपुरी से लंका जाते हैं। बाटल नेक चौड़ा होने से जो वाहन रथयात्रा से गुरुबाग की ओर घुमाए जा रहे हैं वे सीधे निकल जाएंगे। जिन्हें विश्वनाथ मंदिर जाना होगा वहीं गुरुबाग की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें