फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 70% से अधिक मतदान वाले बूथ अध्यक्ष होंगे सम्मानित

विज्ञापन
*70% से अधिक मतदान वाले बूथ अध्यक्ष होंगे सम्मानित
विज्ञापन
लोकसभा क्षेत्र के भाजपा के बूथ अध्यक्षों का स्नेह मिलन कार्यक्रम 14 दिसंबर, रविवार को 3 बजे से कैंटोमेंट स्थित होटल डी-पेरिस में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में 2024 लोकसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि इसमें पांचों विधानसभा क्षेत्रों वाराणसी दक्षिणी, उत्तरी, कैंट, रोहनिया और सेवापुरी के कुल 1913 बूथों के बूथ अध्यक्षों के साथ ही शक्ति केंद्र प्रमुख, सभी जनप्रतिनिधि एवं पार्षद भाग लेंगे। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन बूथों पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ, ऐसे 116 बूथ अध्यक्षों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल कार्यकर्ताओं को सम्मानित करेंगे। शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। बैठक में एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, पूर्व विधायक जगदीश पटेल, एमएलसी धर्मेंद्र राय, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी, संतोष सोलापुरकर, आलोक श्रीवास्तव, संजय सोनकर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें