फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी का सीजन छोटा होने के कारण बढ़ी बुकिंग, आठ दिसंबर तक हैं लग्न के मुहूर्त; बनारस के सभी लॉन-होटल बुक

Mon, 01 Dec 2025 01:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

शादियों के लग्न-मुहूर्त के तारीखों की संख्या कम होने से लाॅन वाले खूब चांदी काट रहे हैं। इसके लिए मनमाना दाम भी वसूला जा रहा है। आठ दिसंबर तक वाराणसी में सभी होटल, लाॅन बुक चल रहे हैं।
विज्ञापन
आकर्षक तरीके से सजने लगे मंडप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: जिले में लग्न सीजन में शादियों की संख्या ज्यादा होने से शहर के अधिकतर लॉन, बैंक्वेट हॉल और होटल समारोह स्थल बुक हो चुके हैं। लोग अपनी मनचाही तारीख के लिए तय राशि का डेढ़ गुना भुगतान करने तक को तैयार हैं। इसके बावजूद आयोजकों को जगह मिलने में दिक्कत हो रही है। 

विज्ञापन


लॉन और बैंक्वेट संचालकों का कहना है कि इस बार शादी का सीजन छोटा होने की वजह से बुकिंग का दबाव अचानक कई गुना बढ़ गया। लॉन संचालक अनूप कुमार सिंह बताते हैं कि 8 दिसंबर तक लग्न मुहूर्त होने से शहरभर में शादी समारोहों की लाइन लगी है। 

इस सीजन में जिले में करीब 10 हजार से ज्यादा शादियां हो रही हैं। इसका असर छोटे कार्यक्रमों जैसे सगाई, जन्मदिन पार्टियों और पारिवारिक भोज पर भी पड़ रहा है। जिनको 8 दिसंबर से पहले की तारीख नहीं मिल सकी, वे भी छोटे आयोजनों के लिए 15 दिसंबर तक के स्लॉट बुक करा चुके हैं। नतीजा यह है कि 15 दिसंबर तक के लगभग सभी लॉन और बैंक्वेट की बुकिंग फुल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई में भी बुकिंग बनी मजबूरी

लॉन संचालक राजेश कुमार बताते हैं कि कई लॉन और बैंक्वेट संचालकों ने अपने रेट भी लगभग डेढ़ गुने कर दिए हैं। इस बार लग्न के दिन कम हैं, इसलिए लोग निर्धारित दिनों में ही शादियां करने को मजबूर हैं। कई ग्राहक मनचाही तारीख के लिए अधिक पैसे भी देने को तैयार हैं, लेकिन पहले से तय कार्यक्रमों की वजह से उन्हें मना करना पड़ रहा है। शहर के ज्यादातर छोटे और बड़े बैंक्वेट हॉल के अलावा मोहल्ले के सभी आयोजन स्थल भी बुक हैं। 

अन्य जिलों में तलाश रहे कार्यक्रम की जगह : कुछ लोगों को आयोजनों के लिए चंदौली, मिर्जापुर और जौनपुर में वैकल्पिक जगह तलाशनी पड़ रही है। कार्यक्रम प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि इतने भारी दबाव के बावजूद आयोजन स्थल संचालकों की कोशिश है कि सभी आयोजन कराए जा सकें। 
इस बार लग्न के सीजन में सजावट, कैटरिंग, फोटोग्राफी, किराना, खान-पान के कारोबार को रफ्तार मिली है। इस बार के लग्न में पिछले वर्ष की अपेक्षा डेढ़ गुना ज्यादा कारोबार हो रहा है। लग्न भले ही 8 दिसंबर तक हैं, लेकिन छोटे-छोटे आयोजनाें के कारण कारोबारियों की चांदी है। - राजेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता, वाराणसी टेंट एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें