फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बम धमाके में पिता-पुत्र सहित तीन घायल

Mon, 31 Dec 2018 11:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
घटना में घायल बच्चे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में बम धमाके से पिता-पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। रविवार की दोपहर में हुए धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के डडीहरा ग्राम पंचायत के टंगापाथर गांव में रामधनी (27), उसका पुत्र पपेन्द्र (6) और शांति (6) पुत्री लालबहादुर बम धमाके में गंभीर रूप से घायल हो गए। बम धमाका किन परिस्थितियों में हुआ इसका पता नहीं चल सका। धमाके के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए।

लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया। हादसे का शिकार हुए रामधनी के पैर में गहरा जख्म होने की वजह से डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुअर मारने के लिए रखे गए बम से घटना हुई है। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीओ दुद्धी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों के पटाखा जलाने की वजह से घटना हुई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें