फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड का मुक्केबाज जोड़ रहा है सांसों की डोर, कोरोना संक्रमित होने के बाद भी सोशल मीडिया के जरिए पहुंचा रहे मदद

Sun, 02 May 2021 12:28 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अभिनेता विनीत सिंह।
विज्ञापन

बॉलीवुड सिनेमा के मुक्केबाज अभिनेता विनीत सिंह कोरोना संक्रमण काल में सांसों की डोर जोड़ रहे हैं। खुद कोरोना संक्रमित होने के बाद भी विनीत कोरोना संक्रमितों की मदद कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए वह किसी को बेड तो किसी को आक्सीजन का इंतजाम करा रहे हैं।

विज्ञापन


फिल्म मुक्केबाज और गैंग ऑफ वासेपुर में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले विनीत सिंह अपने आवास पर आइसोलेट रहकर अपने परिचितों और फैंस के जरिए जरूरतमंदों को मदद पहुंचा रहे हैं। दवाओं से लेकर आर्थिक रूप से भी मदद कर रहे हैं। विनीत सिंह पिछले दिनों प्रतापगढ़ में फिल्म शिया की शूटिंग के दौरान संक्रमित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने घर पर ही खुद को आइसोलेट कर लिया।
 

विज्ञापन

झारखंड के युवकों को पहुंचवाई मदद
झारखंड के जमशेदपुर में एक युवक को अपनी मां के लिए बेड नहीं मिल रहा था। उसने विनीत सिंह को ट्वीट किया। अभिनेता ने रात लगभग एक बजे झारखंड के सीएम हेमेंत सोरेन को ट्वीट किया। सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री को बेड दिलाने के लिए कहा और थोड़ी देर बाद उक्त युवक की मां को बेड मिल गया। इसके अलावा मुरादाबाद, पुणे, सहारनपुर, जमशेदपुर, लखनऊ, प्रयागराज, मुरादाबाद और मुंबई से भी सोशल मीडिया पर उन्होंने मदद की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें