कार्यक्रम में मौजूद अभिनेता राजपाल यादव।
- फोटो : अमर उजाला
फिल्म अभिनेता राजपाल यादव ने रविवार को कहा कि वह शहर-शहर जाकर बच्चों को कला की बारीकियां बताना चाहते हैं। कहा कि मैं बनारस में था, जैसे ही मुझे आजमगढ़ के राहुल सांकृत्यायन के बारे में पता चला, मेरी जिज्ञासा बढ़ गई और मैंने यहां आने के बारे में सोच लिया। वह आजमगढ़ जिले के सिधारी स्थित राहुल प्रेक्षागृह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जितने भी कार हैं, अर्थात पत्रकार, कथाकार, कहानीकार, निर्माण कार आदि कहीं न कहीं सभी एक दूसरे से जुड़े हैं। सभी अपनी जगह अपने कार्य को अंजाम देते हैं। फिल्में मनोरंजन का एक माध्यम हैं।
ये भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी : काशी के बड़ा गणेश मंदिर में दूध से हुआ बाबा का स्नान
फिल्म अभिनेता ने कहा कि जहां सब कुछ समाप्त हो जाता है, कला वहां से भी आगे जाती है। कला अथाह है। इसमें से जितने भी कार निकले हैं, सभी कला के बच्चे हैं। हम शहर-शहर जाकर बच्चों के बीच कला की बारीकियां और अनुशासन बताना चाहते हैं।