फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी : काशी के बड़ा गणेश मंदिर में दूध से हुआ बाबा का स्नान

Mon, 02 Sep 2019 03:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी पर शहर भर में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। सोमवार को काशी के कई गणेश मंदिरों में बाबा का श्रृ़ंगार किया गया। श्री काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से गणेश उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन


मुंबई के लालबाग के राजा की प्रतिमूर्ति की स्थापना आसभैरव अग्रवाल भवन पर सुबह साढ़े 8 बजे हो गई। अध्यक्ष सुहास पाटिल ने बताया कि पांच दिवसीय गणेश उत्सव में भजन प्रतियोगिता, कुमकुम, महाआरती, नृत्य प्रतियोगिता, शोभायात्रा, विसर्जन होगा।

ये भी पढ़ें : घर के बाहर सो रहे परिवार को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन


वाराणसी के लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में बाबा का जन्मोत्सव मनाया गया। पंडित राजेश तिवारी ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाबा का 12 मन दूध, दो मन दही, 51 किलो शहद, 51 किलो पंचमेवा, दो क्विंटल चीनी से पंचामृत स्नान किया गया।

विज्ञापन

दो बजे के बाद बाबा का मौसमी फलों से श्रृंगार किया गया है। काशी खंडोक्त श्री सिद्धि विनायक गणेश के वार्णिकोत्सव मनाया गया है। पंडित कंचन ने बताया कि तीज में चतुर्थी लगने के कारण गणेश चतुर्थी का मान तीज वाले दिन सोमवार को ही किया गया है।

ये भी पढ़ें : जौनपुर : बच्चा चोरी के शक में मानसिक रूप से कमजोर युवक की जमकर पिटाई

अगले दिन पंचमी लग रही है इस नाते गणेश चतुर्थी के सारे पूजन सोमवार को ही होंगे। बाबा का लड्डू और मोदक, दुर्वा चढ़ाने का विधान है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें