फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बाबा दरबार में गोविंदा ने लगाई हाजिरी, बोले- भव्य है काशी विश्वनाथ धाम

Sun, 29 May 2022 06:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

हीरो नंबर एक के रूप में मशहूर अभिनेता गोविंदा रविवार को वाराणसी पहुंचे। बाबा विश्वनाथ समेत अन्य मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
काशी विश्वनाथ धाम में गोविंदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हीरो नंबर एक के रूप में मशहूर अभिनेता गोविंदा ने रविवार को बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। इसके अलावा उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और माता अन्नपूर्णा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। बाबा विश्वनाथ का भव्य धाम देखकर गोविंदा अभिभूत नजर आए। वह निजी कार्यक्रम से बनारस आए थे।

विज्ञापन


रविवार दोपहर गोविंदा सबसे पहले काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव के मंदिर पहुंचे। विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। रविवार का दिन होने के कारण मंदिर में भीड़ भी अधिक थी। गोविंदा को अपने बीच देखकर समर्थक भी खुश हो गए। उन्होंने समर्थकों को निराश नहीं किया और सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया।

विधि-विधान से किया बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन

इसके बाद गोविंदा श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। विधि-विधान से बाबा को षोडशोपचार पूजन किया। बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद गोविंदा ने भव्य, दिव्य और नव्य धाम की सुंदरता भी निहारी। गोविंदा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ का धाम पहले से भव्य हो गया है। इसकी भव्यता की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की ओर से रुद्राक्ष की माला, अंगवस्त्रम और प्रसाद भेंट किया गया। इसके बाद वह माता अन्नपूर्णा के दरबार में पहुंचे और मां भगवती का आशीर्वाद लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें