फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी सहित देश के 25 एयरपोर्ट पर लगेगी ये मशीन, सुरक्षा भी होगी मजबूत

Sat, 31 Aug 2019 07:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए वाराणसी सहित देश के 25 एयरपोर्ट पर बॉडी स्कैनर मशीनें लगाई जाएंगी। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश से पहले पूरे शरीर की स्कैनिंग होगी।

विज्ञापन


इससे सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ ही तस्करों पर पैनी नजर रखी जा सकेगी। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

ये भी पढ़ें : डाकघर में खाताधारकों के खाते से करोड़ों हुए हैं गायब, अकाउंट में कम रकम देखकर लोग परेशान

अधिकारियों की मानें तो दो तीन महीने में मशीनों के इंस्टालेशन का काम शुरू हो जाएगा। बॉडी स्कैनर मशीन लग जाने के बाद यात्रियों का समय भी बच सकेगा। अभी चेक इन के नाम पर लंबा समय लग जाता है। मशीन लगा दिए जाने से यात्रियों को सहूलियत होगी वहीं सुरक्षा-व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन

वाराणसी के साथ ही उदयपुर, जोधपुर, खजुराहो, आगरा, जयपुर, लखनऊ, देहरादून, शिमला समेत कुल 25 एयरपोर्ट पर बॉडी स्कैनर मशीन लगाई जानी है। अभी तक एयरपोर्ट पर मैनुअल तरीके से ही यात्रियों की जांच की जाती थी।

ये भी पढ़ें : खाताधारकों के लाखों गबन करने पर तीन डाक सहायक निलंबित, डाकघर पर अपना पैसा लेने पहुंच रहे लोग

इस जांच में काफी समय लग जाता है और कभी-कभी तो यात्रियों का विमान तक छूट जाता है। अधिकारियों का कहना है कि भारत में जो भी बॉडी स्कैनर एयरपोर्ट पर लगाए जाएंगे, वे भारतीयों द्वारा पहने जाने वाले परिधान के अनुरूप होंगे। बॉडी स्कैनरों को भारतीय परिवेश के आधार पर डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक आकाश दीप ने बताया कि ‘मुख्यालय द्वारा बॉडी स्कैनिंग मशीन लगाने के लिये रिपोर्ट मांगी गयी थी जो भेज दी गयी है। मुख्यालय तैयारियों में जुटा है। वहां से निर्देश मिलते ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें