Varanasi News: वाराणसी जिले में मार्कण्डेय महादेव के जंगल में पेड़ से फंदे के सहारे लटकता युवक का शव मिला। परिजनों ने बताया कि वह घर से नाराज होकर मुंबई कमाने के लिए निकला था।
वाराणसी जिले के कैथी के मार्कण्डेय महादेव के जंगल में बृहस्पतिवार को बबूल के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव शुक्रवार को शिनाख्त के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बताया कि संदीप पांडेय (25) निवासी आजमगढ़ घर से नाराज होकर मुंबई कमाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
राणा प्रताप पांडेय निवासी खरिहानी थाना तरवां, जनपद आजमगढ़ ने बताया कि संदीप बृहस्पतिवार को सुबह घर से नाराज होकर एक हजार रुपये लेकर मुंबई कमाने के लिए निकला था। वह अविवाहित था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। राणा खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।