फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर से निकले युवक की पेड़ पर लटकती मिली लाश, एक दिन पहले से खोज रहे थे परिजन; पहुंची पुलिस

Wed, 22 Apr 2026 11:51 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सुनील चौहान की फाइल फोटो और माैके पर भीड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: सुखपुरा थाना क्षेत्र के भलूही गांव में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के बगीचे में आम के पेड़ से एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान भलूही गांव निवासी सुनील चौहान (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुनील मंगलवार शाम को घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इससे परिवार के लोग पूरी रात चिंतित रहे।

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उनकी नजर बगीचे में आम के पेड़ से लटके शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह सुनील चौहान का शव है। यह खबर फैलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल हो गया। गांव में मातम का माहौल छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही सुखपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें आत्महत्या और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें