फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नमो घाट पर नाविकों की मनमानी, आरती स्थल के सामने जेटी हटा कर बांधी नाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। नमो घाट पर आरती स्थल के सामने जेटी हटा कर नाव बांधने की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने नावों को हटवाया। इस दौरान नाविकों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। थाना प्रभारी की फटकार के बाद सभी नाविक नावों को दूसरे स्थान पर लगाने के लिए चले गए।
विज्ञापन

नमो घाट फेस-3 के सामने आरती स्थल के पास नाव लगाने को लेकर 30 दिनों से राजघाट और वरुणा पार के नाविकों के बीच तनाव की स्थिति है। 22 मार्च को एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर ने दोनों पक्षों से बात कर उन्हें शासन स्तर से आदेश आने तक नमो घाट आरती स्थल और जेटी के आसपास नाव खड़ी करने से मना किया था।
इधर, वरुणा पार क्षेत्र के कुछ नाविक 10-12 की संख्या में नाव लाकर आरती स्थल के पास बांध दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने नावों को घाट किनारे से हटवाया। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा फिलहाल नमो घाट पर नावों को बांधने और सवारी बैठाने पर प्रतिबंध है। इसे देखते हुए नाविकों से बात कर उन्हें नमो घाट पर नाव खड़ी करने से मना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें