फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: गंगा में नाव का संचालन शुरू, दूसरे दिन 7000 लोगों ने किया नौकायन; नाविकों के खिले चेहरे

Fri, 26 Sep 2025 11:03 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी में गंगा का संचालन शुरू हो गया है। इससे पर्यटकों के साथ ही नाविकों के चेहरे पर भी मुस्कान वापस लौट गई है। नौका संचालन के दूसरे दिन सात हजार पर्यटकों ने नौकायन किया। 
विज्ञापन
Varanasi News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में 74 दिन बाद बुधवार से गंगा में नौका संचालन शुरू होने के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को पर्यटक नौकायन करने पहुंचे। नाविकों के चेहरे पर भी खुशी साफ नजर आई। पहले दिन बुधवार को 5000 और दूसरे दिन बृहस्पतिवार को करीब 7000 लोगों ने सुबह से शाम तक नौकायन किया। सुबह से शाम 5 बजे तक नावों का संचालन किया जा रहा है। शाम को नावों पर सवार होकर यात्री गंगा आरती देख रहे हैं। 

विज्ञापन


गंगा में पानी बढ़ने के बाद जुलाई महीने से नौका संचालन पर रोक लगी थी। बुधवार को जल पुलिस की अनुमति के बाद नौकायन शुरू हुआ। नावों का संचालन शुरू होने के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को घाट पर पर्यटकों की भीड़ दिखी। 

इसे भी पढ़ें; Navratri 2025: पहाड़ों वाली की जयकारे से गूंजा विंध्यधाम, माता दरबार में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को डोसीपी क्राइम व जल पुलिस के नोडल सरवणन टी ने अस्सी घाट से नमो घाट तक वृहद निरीक्षण किया था। घाटों पर सिल्ट जमा होने और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण उन्होंने मंगलवार से होने वाले नावों के संचालन पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें