फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: निषाद राज जयंती पर बंद रहेगा गंगा में नौका संचालन, नाविक समाज ने बैठक कर लिया निर्णय

Fri, 05 Apr 2024 07:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: निषाद राज जयंती पर काशी के सभी घाटों के नाविक इकट्ठा होंगे। इस दौरान निषाद राज के जीवन पर विस्तृत चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
बैठक के दौरान मौजूद नाविक समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नाविक समाज की बैठक शुक्रवार दोपहर निषाद राज घाट पर हुई। इसमें सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 13 अप्रैल को निषाद राज जयंती पर गंगा में नौका संचालन नहीं होगा।

विज्ञापन


इस दिन नाविक समाज नौका संचालन बंद कर निषाद राज गुह्य के जीवन दर्शन पर परिचर्चा करेंगे। मां गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने कहा कि जयंती के अवसर पर काशी के सभी 84 घाटों के नाविक इकट्ठा होंगे।

इस दौरान काशी में बढ़ते पर्यटकों की संख्या और नाविकों की बढ़ती जिम्मेदारी पर विचार विमर्श के साथ चुनौती पर संवाद करेंगे। बैठक में सरयू मांझी, राकेश साहनी, तन्ना, मुन्ना साहनी, अजीत आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें