मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास गांव में शुक्रवार की रात बिजली केबिल काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां चलाईं।
इस घटना में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल ने एक स्थिति गंभीर देखते हुए बनारस के लिए रेफर कर दिया है। एक पक्ष ने सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ और दूसरे पक्ष ने सात नामजद के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोपागंज थाना क्षेत्र के किस्माती देवी पत्नी ब्रह्मदेव ग्राम कटवांस शुक्रवार की देर शाम 7 बजे अपनी केबिल काटने का अपने पड़ोसी धर्मदेव पर आरोप लगाते हुए बहस करने लगी। बहस देख दोनों के परिवार वाले भी आ गए। देखते-देखते बहस जमकर मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठियां चलने लगीं।
इस मारपीट में एक पक्ष से कमलेश यादव(38), अनोज यादव(30), इंद्रदेव यादव(50), अमली देवी(60), धर्मदेव(65) और वहीं दूसरे पक्ष से सूत्री यादव(18), घनश्याम यादव (20), दीपक(20), श्याम देव यादव(50), गुलाब यादव(40), किस्माती देवी(45) बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने अनोज, इंद्रदेव, अमली देवी धर्मदेव, कमलेश यादव, सूत्री देवी, घनश्याम, दीपक, श्यामदेव यादव, किस्माती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।