फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली केबल काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई लोग गंभीर रूप से घायल

Sat, 30 May 2020 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के कटवास गांव में शुक्रवार की रात बिजली केबिल काटने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों ने जमकर एक-दूसरे पर पथराव किया और लाठियां चलाईं।

विज्ञापन

इस घटना में तीन महिलाओं समेत 11 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छह घायलों जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल ने एक स्थिति गंभीर देखते हुए बनारस के लिए रेफर कर दिया है। एक पक्ष ने सात नामजद और अज्ञात के खिलाफ और दूसरे पक्ष ने सात नामजद के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


कोपागंज थाना क्षेत्र के किस्माती देवी पत्नी ब्रह्मदेव ग्राम कटवांस शुक्रवार की देर शाम 7 बजे  अपनी केबिल काटने का अपने पड़ोसी धर्मदेव पर आरोप लगाते हुए बहस करने लगी। बहस देख दोनों के परिवार वाले भी आ गए। देखते-देखते बहस जमकर मारपीट में बदल गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और लाठियां चलने लगीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इस मारपीट में एक पक्ष से कमलेश यादव(38), अनोज यादव(30), इंद्रदेव यादव(50), अमली देवी(60), धर्मदेव(65) और वहीं दूसरे पक्ष से सूत्री यादव(18), घनश्याम यादव (20), दीपक(20), श्याम देव यादव(50), गुलाब यादव(40), किस्माती देवी(45) बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने अनोज, इंद्रदेव, अमली देवी धर्मदेव, कमलेश यादव, सूत्री देवी, घनश्याम, दीपक, श्यामदेव यादव, किस्माती की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें