फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Blood Donation Camp: विश्वनाथ मंदिर में रक्तदान करने वाले कर पाएंगे सुगम दर्शन, महादान कर पूरा करें संकल्प

Sat, 14 Jun 2025 12:02 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विश्वनाथ धाम में दर्शन का संकल्प पूरा करने के लिए रक्तदान कर सकते हैं। 14 जून को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, आईएमए लहुराबीर और काशी विश्वनाथ धाम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।  
विज्ञापन
kashi vishwanath dham - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अस्पतालों में भर्ती जरूरतमंद मरीजों को इलाज के दौरान जरूरत पड़ने पर खून की कमी न हो और उनका बेहतर इलाज होता रहे। इसके लिए स्वैच्छिक रक्तदान की जरूरत होती है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो रक्तदान शिविर में रक्तदान कर इस संकल्प को पूरा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार 14 जून को दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल, आईएमए लहुराबीर और काशी विश्वनाथ धाम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। बाबा दरबार में लगने वाले शिविर में रक्तदान करने वालों को सुगम दर्शन भी कर सकेंगे। 

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून, एक अक्तूबर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस और 26 जुलाई कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया जाता है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Jaunpur News: पूविवि कर्मचारी संघ के अध्यक्ष को पिस्टल सटाकर लूटा, नकाबपोश बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन


इस बार का रक्तदान शिविर कई मायने में खास होगा। इसमें अस्पतालों के साथ-साथ बाबा दरबार में शंकराचार्य चौक के पास इम्पोरियम हॉल भी शिविर लगाया जा रहा है। सुबह 9 बजे से 3 बजे तक लगने वाले शिविर में लोगों को रक्तदान की महत्ता भी बताई जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें