फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बा : व्हाट्स एप ग्रुप में देखा ब्लड कैंसर पीड़िता को चाहिए खून तो पहुंच गए रक्तदान करने

Tue, 27 Apr 2021 09:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • आशापुर पुलिस चौकी के प्रभारी के जज्बे को सभी ने सराहा, महकमे के अधिकारियों ने दी शाबाशी
विज्ञापन
ब्लड कैंसर से पीड़ित महिला के लिए रक्तदान करते हुए आशापुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस के भीषण संक्रमण के इस दौर में खाकी किसी न किसी माध्यम से रोजाना लोगों की मददगार बन रही है। मंगलवार को आशापुर चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह को एक व्हाट्स ऐप्प ग्रुप से पता लगा कि लहरतारा स्थित कैंसर हॉस्पिटल में एक महिला को खून की आवश्यकता है। इस पर वह अपना जरूरी कामकाज निपटा कर रक्तदान करने के लिए पहुंच गए।

विज्ञापन

दरोगा राजीव के इस जज्बे की महिला के परिजनों के साथ ही आमजन ने खासी सराहना की। वहीं, उनके उच्चाधिकारियों ने भी उन्हें शाबासी दी। सारनाथ थाने की आशापुर पुलिस चौकी के प्रभारी राजीव कुमार सिंह को शहर के एक व्हाट्स ऐप्प ग्रुप से सूचना मिली कि लहरतारा स्थित कैंसर हॉस्पिटल में भर्ती ब्लड कैंसर से पीड़ित एक महिला को ओ पॉजिटिव ग्रुप के खून की जरूरत है।
इस सूचना के आधार पर दरोगा राजीव अस्पताल पहुंचे और परिजनों से संपर्क कर उन्होंने रक्तदान किया। इस संबंध में दरोगा राजीव ने कहा कि यह उनका कर्तव्य था। आगे भी जरूरत पड़ेगी तो वह रक्तदान या किसी भी अन्य माध्यम से आमजन की मदद के लिए सहर्ष तैयार मिलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें