फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः मनी लांड्रिंग मामले में ब्लॉक प्रमुख का समर्पण, भेजा गया जेल

Wed, 05 Sep 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
यूपी के सोनभद्र में नगवां ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह ने मनी लांड्रिंग मामले में मंगलवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट रांची, झारखंड में समर्पण कर दिया। उन्हें 14 दिन की रिमांड पर न्यायिक हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


उन पर झारखंड के पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति को ठिकाने लगाने में सहयोग देने का आरोप है। प्रशांत के भाई नगवां के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह ने प्रशांत के आत्मसमर्पण की पुष्टि की है।

पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही के भांजे ब्लॉक प्रमुख प्रशांत सिंह को ईडी के स्पेशल जज एके मिश्रा की कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। इससे पूर्व प्रशांत सिंह ने मनी लांड्रिंग मामले में मंगलवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में समर्पण किया था।
विज्ञापन


प्रशांत की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की गई थी लेकिन कोर्ट ने ईडी और प्रशांत सिंह के पक्षों को सुनने के बाद इसे खारिज कर दिया। प्रशांत सिंह इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे थे। मई में ईडी की स्पेशल कोर्ट ने उनके खिलाफ इश्तहार जारी किया था। इस मामले में भानु प्रताप शाही व उनके कई रिश्तेदार बेल पर हैं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें