नई व्यवस्था के तहत पटना जंक्शन-वाराणसी मेमू का संचालन पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इसी तरह वाराणसी से पटना जाने वाली ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रवाना होगी।
काशी रेलवे स्टेशन पर कॉनकोर्स के फाउंडेशन निर्माण के लिए लिया गया ट्रैफिक ब्लॉक 27 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके चलते 10 अक्तूबर तक वाराणसी-सिंगरौली इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन पीडीडीयू जंक्शन से किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है, जबकि आरा-वाराणसी मेमू को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत पटना जंक्शन-वाराणसी मेमू का संचालन पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इसी तरह वाराणसी से पटना जाने वाली ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन से रवाना होगी। वाराणसी की ओर जाने वाले यात्रियों को पीडीडीयू जंक्शन पर उतर कर आगे की यात्रा करनी होगी।
उन्होंने बताया कि अप और डाउन दिशा में चलने वाली आरा-वाराणसी मेमू 10 अक्तूबर तक रद्द रहेगी। वहीं, शक्तिनगर-वाराणसी और सिंगरौली-वाराणसी एक्सप्रेस का संचालन भी वाराणसी के बजाय पीडीडीयू जंक्शन तक ही किया जाएगा। इससे यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों के बदले हुए संचालन की जानकारी लेने की सलाह दी गई है।