फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह ने शहीद को माल्यार्पण कर किया नमन, बहन ने राखी बांधकर लिया सुरक्षा का वचन

Fri, 12 Aug 2022 05:21 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

रक्षाबंधन के मौके पर चिरईगांव ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह तोफापुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद रमेश यादव के घर जाकर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह को शहीद की बहन ने राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चिरईगांव ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह शुक्रवार की सुबह तोफापुर गांव के शहीद रमेश यादव के घर जाकर आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने ने घर घर तिरंगा फहराने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर शहीद के घर राष्ट्रीय झंडा फहराया।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व पर पहुंचे चिरईगांव के ब्लाक प्रमुख अभिषेक सिंह को शहीद की बहन ने राखी बांधकर उनसे सुरक्षा का वचन लिया। इस मौके पर शहीद की पत्नी रेनू यादव का कुशलक्षेम भी पूछा। शहीद के परिवार को हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया।उनके साथ कई ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य भी शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें