फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह का क्यों किया जा रहा बीएचयू में विरोध, होर्डिंग पर पोती कालिख

Wed, 16 Oct 2019 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गृह मंत्री अमित शाह के बीएचयू में आने से पहले ही उनका विरोध होना शुरू हो गया है। बुधवार को बीएचयू कैंपस में लगे गृहमंत्री अमित शाह के होर्डिंग पर कुछ अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी।

विज्ञापन


साथ ही होर्डिंग पर लिखकर छात्रसंघ बहाल करने की मांग की गई है। मामले की जानकारी के बाद ही आनन-फानन में प्रशासन ने होर्डिंग को हटवाया। बोर्ड सेंट्रल आफिस रोड पर लगा है। 

दरअसल, बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 17 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। स्वतंत्रता भवन में होने वाले कार्यक्रम में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें