फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष की गाड़ी से उतरवाई ब्लैक फिल्म

Fri, 21 Apr 2017 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
हूटर
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माननीयों से वीआईपी कल्चर छोड़ने की अपील कर रहे हैं। नियम-कायदे तय कर रहे हैं। मगर उनकी नसीहतों का माननीयों पर असर नहीं दिख रहा है। इसकी बानगी कलेक्ट्रेट परिसर में देखने को मिली। गुरुवार को यहां दिन में बोनट पर तिरंगा, लाल बत्ती, हूटर और शीशों पर ब्लैक फिल्म लगी जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर की सफारी खड़ी थी। पुलिस ने सफारी से ब्लैक फिल्म उतरवाने के साथ ही शमन शुल्क वसूला। जिला पंचायत अध्यक्ष की यह सफारी जौनपुर में तैनात डिप्टी एसपी हितेंद्र कृष्ण के नाम से पंजीकृत है। हितेंद्र कृष्ण को चार दिन पूर्व ही मछलीशहर के सीओ पद से हटाया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर पश्चिमी गेट के समीप गुरुवार दोपहर बाद 2:15 बजे एसएसपी नितिन तिवारी ने लाल बत्ती वाली सफारी को देख अपनी कार रुकवाई। पूछताछ शुरू की। थोड़ी देर बाद कचहरी पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि इस सफारी से जिला पंचायत अध्यक्ष अपने कार्यालय आई थीं। ब्लैक फिल्म उतरवाकर शमन शुल्क भरवाया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें