फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर काली पट्टी बांध किया पैदल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकारों की रिहाई के लिए काली पट्टी बांध किया मार्च
विज्ञापन

- एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा पत्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
बैरिया। पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पत्रकारों की रिहाई, मुकदमा वापसी, डीएम व एसपी के निलंबन के लिए बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने वाह पर काला पट्टी बांधकर डाक बंगले से तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। एसडीएम आरके मिश्र को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

पेपर लीक होने और नकल उजागर करने के गिरफ्तार पत्रकार अजित ओझा, दिग्विजय सिंह और मनोज गुप्ता की बिना शर्त रिहाई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के समर्थन में चल रहे अंदोलन के दसवें दिन शुक्रवार को पत्रकारों ने बैरिया डाक बंगले में एक बैठक की। बैठक के उपरांत पत्रकार, व्यापारी, छात्र संगठन और राजनीतिक दलों के सदस्य नारेबाजी करते हुए तहसील की ओर बढ़ चले। तहसील पर भी प्रदर्शन कर पत्रकारों की रिहाई और मुकदमों की वापसी की मांग की। एसडीएम आरके मिश्र ने प्रदर्शन स्थल पर आकर पत्रक लिया। इस दौरान शशिकांत मिश्र, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र मिश्र, सुधाकर शर्मा, सुधीर सिंह, आनन्द मोहन मिश्र, सुनील पांडेय, विश्वनाथ तिवारी,अखिलेश पाठक, विद्याभूषण चौबे, अर्जुन,अयोध्या, साहू हिन्द, रविंद्र मिश्र, श्रीमन तिवारी,ओमप्रकाश सिंह,अनिल सिंह,अरविंद पाठक, निर्भय पांडेय, नित्यानंद सिंह सहित दर्जनों पत्रकारों के अलावा बसपा नेता अंगद मिश्र, छात्र नेता नितेश सिंह, राणा सुधाकर विक्रम, समाज सेवी दुर्गविजय सिंह झलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें