फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 26 Aug 2019 11:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मैदागिन स्थित कंपनी बाग पूर्व वित्रमंत्री अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन पर भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय गुलाब बाग में श्रद्धांजलि सभा हुई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने अरुण जेटली से जुडे़ संस्मरण सुनाए व श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही मैदागिन में भी पूर्व वित्रमंत्री अरुण जेटली की शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन


काशी एवं गोरक्ष प्रांत के संगठन महामंत्री रत्नाकर ने बताया कि जेटली का सरकारी आवास बड़ा होने के कारण कर्मचारियों की शादी विवाह के आयोजन वहीं करवाते थे। महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी ने कहा, उनके निधन से भाजपा ही नहीं अपितु पूरा राष्ट्र मर्माहत है।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में काटे गए 21 हजार लोगों के बिजली कनेक्शन, वसूले 12 करोड़ रुपये
विज्ञापन


क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि जेटली भाजपा ही नहीं अपितु विपक्षी दलों के भी चहेते थे। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नागेंद्र रघुवंशी ने संस्मरण सुनाया कि महानगर अध्यक्ष था तब जेटली बीएचयू आए थे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। इस दौरान विद्या सागर राय, अशोक पांडेय, डा. हेमंत गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, अशोक तिवारी, उमा शंकर गुप्ता, नवरतन राठी, डा. रचना अग्रवाल, आशा गुप्ता, डा. उत्तम ओझा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

स्वच्छता प्रकल्प की ओर से भी श्रद्धांजलि :
स्वच्छता प्रकल्प भाजपा काशी क्षेत्र की ओर से मैदागिन स्थित कंपनी बाग में मन की बात, पूर्व वित्रमंत्री अरुण जेटली की शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने अरुण जेटली के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी पीयूष वर्धन और कार्यक्रम संयोजक अनूप जायसवाल ने कहा कि जेटली के परिवार को ईश्वर इस दुखद घटना को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस इस दौरान शैलेंद्र श्रीवास्तव, आशुतोष पाल, ओमप्रकाश यादव बाबू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रद्धांजलि सभा में भाग लेने प्रयागराज रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें : पीएम के आदर्श गांव में 36 घंटे से बिजली गुल, उमस से परेशान ग्रामीण पानी के लिए भी तरसे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें