फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली के एसडीओ को पीटा, कर्मियों ने ठप की बिजली आपूर्ति

Fri, 10 Aug 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
पांच नामजद सहित दर्जनों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के  दिलदारनगर के वार्ड नंबर एक में बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को दोपहर दिलदारनगर विद्युत उपकेंद्र पहुंचे ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेई को मौके पर बुलाने को लेकर विवाद होने पर एसडीओ की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


घटना से गुस्साए विद्युत कर्मियों ने पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी और नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एसडीओ की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। करीब छह घंटे बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हुई।  

वार्ड नंबर एक का ट्रांसफार्मर 15 दिनों से जला पड़ा था। गुरुवार की देर शाम नया ट्रांसफार्मर पहुंचा तो लोग रात में ही इसे लगाने के लिए जेई और एसडीओ पर दबाव बनाने लगे, किंतु रात में ट्रांसफार्मर नहीं लगा। दूसरे दिन दोपहर तक किसी विद्युतकर्मी के न पहुंचने पर लोग जेई की तलाश में उपकेंद्र पहुंच गए और वहां मौजूद एसडीओ रत्नेश कुमार जायसवाल से जेई के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोग गाली गलौज करने लगे एसडीओ द्वारा इसका विरोध करने पर लोग उन्हीं को पीटने लगे। एसडीओ की सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर वहां से फरार हो चुके थे । उप जिलाधिकारी सेवराई मोहम्मद समर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें