इस वजह से आजिज आकर राजेंद्र ने धनंजय को शराब पिलाकर उसका गला चाकू से रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद वारदात में प्रयुक्त चाकू को पुराना पुल पुलिस चौकी के समीप नाले में फेंक दिया। इस संबंध में एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि आरोपी को चिह्नित कर पकड़ लिया गया है। युवक की हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी।
ढाई घंटे तक साथ शराब पीने के बाद वारदात को दिया अंजाम
पुलिस की पूछताछ में राजेंद्र ने बताया कि वह किराये पर ऑटो चलाता है। आठ मार्च की रात उसे पंचक्त्रसेशी चौराहा के समीप धनंजय मिला था। पेट्रोल पंप के सामने ही धनंजय ने अपनी बाइक खड़ी कर दी थी। इसके बाद दोनों ऑटो में बैठकर सोनातलाब पहुंचे। इसके बाद राजेंद्र ने शराब खरीदी और दोनों ने ढाई घंटे तक पी। राजेंद्र ने बताया कि वह कम शराब पिया था और धनंजय को जमकर पिलाया था।
जब धनंजय नशे में धुत हो गया तो वह अपना ऑटो पुलकोहना स्थित मुस्लिम बस्ती में सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद वह ऑटो खड़ा कर पीछे की सीट पर धनंजय के पास बैठ गया। थोड़ी देर बाद जेब से चाकू निकाल कर धनंजय का गला काट कर उसे ऑटो से नीचे धकेल दिया। फिर ऑटो स्टार्ट किया और अपने मालिक के घर ले जाकर खड़ा करने के बाद वह अपने घर चला गया।